बाजार में निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन दबाव, शार्ट टर्म में मुनाफे के लिए एक्सपर्ट्स ने इन स्टॉक्स में लगाया दांव

L&T Tech Services के स्टॉक में Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 5400 के स्ट्राइक वाली कॉल 143.85 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 165/210 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 110 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 05, 2024 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
Apollo Tyres पर Angel One के अमरदेव सिंह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 542 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: अच्छी शुरुआत के बाद बाजार में दबाव देखने को मिला। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी ऊपरी स्तरों से 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 24400 के करीब पहुंचा। HDFC बैंक, NTPC, पावर ग्रिड और बजाज ऑटो ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी नीचे फिसला। डर का इंडेक्स INDIA VIX 5% से ज्यादा ऊपर चढ़ा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने एलएंडटी टेक सर्विसेस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने जोमैटो पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए एलटीआईमाइंडट्री पर दांव लगाया। जबकि अमरदेव सिंह ने अपोलो टायर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः L&T Tech Services

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने L&T Tech Services के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 5400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 143.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 165/210 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 110 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Zomato Future


Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Zomato में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Zomato में 299 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 310 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 290 रुपये पर लगाएं।

बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग, आज इंट्राडे में इनमें हो सकती है जोरदार कमाई

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः LTIMindtree

Trader & Market Expert अमित सेठ ने LTIMindtree पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि LTIMindtree में 6302 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 6400-6440 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6200 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Apollo Tyres

Angel One के अमरदेव सिंह ने मिडकैप सेगमेंट से Apollo Tyres का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Apollo Tyres के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 542 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।