कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरूवार 5 दिसंबर को बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। भारतीय इंडेक्स सपाट लेकिन हरे निशान में नजर आये। सेंसेक्स करीब 129.32 अंक या 0.16 प्रतिशत ऊपर 81,085.65 पर खुला। निफ्टी 39.60 अंक या 0.16 प्रतिशत ऊपर 24507.10 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1417 शेयर बढ़े। जबकि 277 शेयर गिरे। निफ्टी पर इंफोसिस, टीसीएस, हीरो मोटोकॉर्प, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस और बजाज फाइनेंस के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि पावर ग्रिड, एनटीपीसी और ओएनजीसी के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - LTIMindtree
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें एलटीआईमाइंडट्री का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 6327 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 6500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 6275 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - HAL
सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए पब्लिक सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 4564 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4655 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 4525 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Cyient
आशीष बहेती ने बाजार खुलते ही साएंट के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 2000-2030 रुपये तक जा सकता है। इसमें 1957 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 1930 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - KPI Technology
राजेश सातपुते ने आज के लिए आईटी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि केपीआई टेक्नोलॉजी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1479 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1525-1550 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1460 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Dixon Technology
शिवांगी सरडा ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में डिक्सन टेक्नोलॉजी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 17459 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये बढ़कर 18150 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 17100 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का आज का इंट्राडे स्टॉक - MCX
अमित सेठ ने आज के लिए पब्लिक सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एमसीएक्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 6340 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 6450-6500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 6250 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)