Get App

डीलिंग रूम्स में आज इस स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग, रियल सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश

Dealing Room Check: PAYTM पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इस शेयर में दिसंबर सीरीज में ताजा खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 975-985 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

Yatin Motaअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 4:13 PM
डीलिंग रूम्स में आज इस स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग, रियल सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश
GODREJ PROPERTIES पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक शेयर लॉन्ग कटे हैं। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 2840-2850 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: IT शेयरों में लगातार पांचवें दिन तेजी की बहार देखने को मिली। TCS, इंफोसिस में 1.5 परसेंट से ज्यादा का उछाल नजर आया। वहीं टाटा एलेक्सी सबसे ज्यादा करीब तीन परसेंट ऊपर चढ़ गया। दूसरी तरफ फार्मा और रियल्टी में आज मुनाफावसूली देखने को मिली। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज जोरदार तेजी नजर आई। BSE, 10% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही CDSL भी 7% चढ़कर कारोबार करता नजर आया। वहीं साथ ही एंजेल वन और CAMS में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज पेटीएम (PAYTM) और गोदरेज प्रॉपर्टीज (GODREJ PROPERTIES) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

PAYTM

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने पेटीएम (PAYTM) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 975-985 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इस शेयर में दिसंबर सीरीज में ताजा खरीदारी हुई है और इसका OI 16% बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें