Dealing Room Check: - केबल & वायर शेयरों में आज शॉर्ट सर्किट देखने को मिला। अल्ट्राटेक की एंट्री से इस सेक्टर के स्टॉक्स के सेंटिमेंट खराब हुए। KEI 20%, तो पॉलीकैब 17% टूट गया। RR KABEL भी 17 परसेंट टूटकर आल टाइम लो लेवल पर पहुंचा। केबल & वायर सेगमेंट में लिस्टेड कंपनियों का करीब 30 हजार करोड़ का मार्केट कैप साफ हो गया। दूसरी तरफ अल्ट्राटेक का शेयर 5 परसेंट टूटकर 8 महीने के निचले स्तरों पर पहुंच गया। RBI की ओर से रिस्क वेटेज बढ़ाने का फैसला वापस लेने से बैंकिंग और NBFCs में जोरदार तेजी नजर आई। करीब 3% उछाल के साथ बजाज फाइनेंस का शेयर लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा। इसके साथ ही चोला, बजाज फिनसर्व और श्रीराम फाइनेंस 3 से 5% दौड़ गये। इधर डीलर्स ने आज एसबीआई कार्ड (SBI Card) और टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फाइनेंस सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एसबीआई कार्ड (SBI Card) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज घरेलू फंड्स की शेयर में फ्रेश खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 875-880 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज केमिकल सेक्टर की कंपनी के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की तरफ से शेयर में बिकवाली नजर आई है। डीलर्स की इस शेयर में मार्च सीरीज में फ्रेश शॉर्ट बने है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 790-800 रुपये तक लक्ष्य दिख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)