Dealing Room Check: - केबल & वायर शेयरों में आज शॉर्ट सर्किट देखने को मिला। अल्ट्राटेक की एंट्री से इस सेक्टर के स्टॉक्स के सेंटिमेंट खराब हुए। KEI 20%, तो पॉलीकैब 17% टूट गया। RR KABEL भी 17 परसेंट टूटकर आल टाइम लो लेवल पर पहुंचा। केबल & वायर सेगमेंट में लिस्टेड कंपनियों का करीब 30 हजार करोड़ का मार्केट कैप साफ हो गया। दूसरी तरफ अल्ट्राटेक का शेयर 5 परसेंट टूटकर 8 महीने के निचले स्तरों पर पहुंच गया। RBI की ओर से रिस्क वेटेज बढ़ाने का फैसला वापस लेने से बैंकिंग और NBFCs में जोरदार तेजी नजर आई। करीब 3% उछाल के साथ बजाज फाइनेंस का शेयर लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा। इसके साथ ही चोला, बजाज फिनसर्व और श्रीराम फाइनेंस 3 से 5% दौड़ गये। इधर डीलर्स ने आज एसबीआई कार्ड (SBI Card) और टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।