Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Tata Chemicals पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 880-890 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 4:16 PM
BHEL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि आज शेयर में आज शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक लक्ष्य के रूप में इसमें 225-230 के स्तर दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - FY25 में सेंसेक्स निफ्टी ने करीब 6% के पॉजिटिव रिटर्न दिये हैं। बैंक निफ्टी का प्रर्दशन थोड़ा बेहतर रहा। 8 परसेंट के रिटर्न मिले। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों का शो भी फीका नजर आया। FY25 में FIIs ने करीब 4 लाख करोड़ की बिकवाली की। FMCG शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला। निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब आधा परसेंट मजबूत हुआ। मेटल शेयरों में भी अच्छी खरीदारी की थी। लेकिन IT, फार्मा और ऑटो पर तगड़ा दबाव दिखा। LTI माइंडट्री, इंफोसिस, HCL, विप्रो 3-3 परसेंट तक नीचे गिर गये। तेल-गैस और पावर शेयरों में एक्शन नजर आया। जेफरीज की बुलिश रिपोर्ट से ONGC करीब 5 परसेंट चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। उधर CLSA की आउटपरफॉर्म रेटिंग से NHPC में भी मजबूती देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) और भेल (BHEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

TATA CHEMICALS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने केमिकल सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 880-890 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है।


Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Tata Consumer का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

BHEL

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पीएसयू सेक्टर की कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने बीएचईएल (BHEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि आज शेयर में आज शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक लक्ष्य के रूप में इसमें 225-230 रुपये के स्तर दिख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।