Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Tata Consumer का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51500, 51800 और 52000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51500, 51300 और 51000 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 2:59 PM
Tata Consumer Products पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 1010 के स्ट्राइक वाली अप्रैल की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 8 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 66 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो बीएसई, ओएनजीसी, एनएचपीसी, टाटा कंज्यूमर, सीडीएसएल, कैम्स, जियो फाइनेंशियल सर्विस, मुथूट फाइनेंस और आईजीएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि एमएंडएम, केपीआईटी टेक्नोलॉजी, पीबी फिनटेक, टाटा एलेक्सी, आईआईएफएल फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, विप्रो, श्रीराम फाइनेंस और मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51500, 51800 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51500, 51300 और 51000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

ONGC Future : खरीदें - 256 रुपये, टारगेट - 265 रुपये, स्टॉपलॉस - 250 रुपये

Tata Consumer Products Future : खरीदें - 1013 रुपये, टारगेट -1050 रुपये, स्टॉपलॉस - 995 रुपये

Hindustan Aeronautics Future : खरीदें - 4305 रुपये, टारगेट - 4480 रुपये, स्टॉपलॉस - 4220 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Consumer Products

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Tata Consumer Products पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Tata Consumer Products की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1010 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 29 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 44 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 22 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।