Get App

Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Tata Chemicals पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 880-890 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Mar 28, 2025 पर 4:16 PM
Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स
BHEL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि आज शेयर में आज शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक लक्ष्य के रूप में इसमें 225-230 के स्तर दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - FY25 में सेंसेक्स निफ्टी ने करीब 6% के पॉजिटिव रिटर्न दिये हैं। बैंक निफ्टी का प्रर्दशन थोड़ा बेहतर रहा। 8 परसेंट के रिटर्न मिले। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों का शो भी फीका नजर आया। FY25 में FIIs ने करीब 4 लाख करोड़ की बिकवाली की। FMCG शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला। निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब आधा परसेंट मजबूत हुआ। मेटल शेयरों में भी अच्छी खरीदारी की थी। लेकिन IT, फार्मा और ऑटो पर तगड़ा दबाव दिखा। LTI माइंडट्री, इंफोसिस, HCL, विप्रो 3-3 परसेंट तक नीचे गिर गये। तेल-गैस और पावर शेयरों में एक्शन नजर आया। जेफरीज की बुलिश रिपोर्ट से ONGC करीब 5 परसेंट चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। उधर CLSA की आउटपरफॉर्म रेटिंग से NHPC में भी मजबूती देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) और भेल (BHEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

TATA CHEMICALS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने केमिकल सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 880-890 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें