डीलिंग रूम्स में आज इन मेटल सेक्टर के स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग, इस दिग्गज ऑटो शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश

Dealing Room Check: Tata Steel और SAIL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन मेटल सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक मेटल शेयर में आज खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि चीन से आने वाले स्टील पर सेफगॉर्ड ड्यूटी संभव है

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 5:43 PM
Story continues below Advertisement
Ashok Leyland पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज इस ऑटो सेक्टर की कंपनी के शेयर में OI 9% गिरा है। फरवरी सीरीज में लॉन्ग कटे हैं। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक पर 215-218 तक के लक्ष्य दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - बर्मन परिवार को कंट्रोल मिलने से आज रेलिगेयर करीब 5 परसेंट से ज्यादा भागा। ओपन ऑफर के बाद मैनेजमेंट कंट्रोल मिला। अब बर्मन फैमिली रेलिगेयर की प्रमोटर होगी। कमजोर बाजार में भी आज JSW ग्रुप के शेयरों में रौनक देखने को मिली। मोतीलाल ओसवाल की बुलिश ब्रोकरेज रिपोर्ट से JSW इंफ्रा का शेयर 7% से ज्यादा दौड़ा। इसके साथ ही JSW एनर्जी भी 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं JSW स्टील में भी रौनक नजर आई। ऑटो के साथ फार्मा और IT आज बाजार की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए। साएंट 6% से ज्यादा की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं फार्मा में IPCA, बायोकॉन और ग्रेन्यूल्स 4% से ज्यादा गिर कर कारोबार करते नजर आये। इधर डीलर्स ने आज टाटा स्टील (Tata Steel), सेल (SAIL) और अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

TATA STEEL, SAIL

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने मेटल सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने टाटा स्टील (Tata Steel और सेल (SAIL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज स्टील शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि चीन से आने वाले स्टील पर सेफगॉर्ड ड्यूटी संभव है।


Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, JSW Steel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

ASHOK LEYLAND

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज ऑटो सेक्टर की कंपनी के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने अशोक लीलैंड (ASHOK LEYLAND) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इसका OI 9% गिरा है। फरवरी सीरीज में लॉन्ग कटे हैं। डीलर्स की इस शेयर में STBT यानी कि आज बिकवाली और कल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 215-218 रुपये तक लक्ष्य दिख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।