Get App

Dealing Room Check: इन दोनों स्टॉक्स में आज डीलर्स ने कराई बड़ी खरीदारी, शॉर्ट टर्म में मिलेगा तगड़ा मुनाफा

METROPOLIS HEALTH पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स का कहना है आज बड़े घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। इस शेयर में फरवरी सीरीज में नई खरीदारी हुई है। इस शेयर में 1730-1750 रुपये के लक्ष्य संभव हैं

Yatin Motaअपडेटेड Feb 13, 2024 पर 4:56 PM
Dealing Room Check: इन दोनों स्टॉक्स में आज डीलर्स ने कराई बड़ी खरीदारी, शॉर्ट टर्म में मिलेगा तगड़ा मुनाफा
ADANI PORT पर डीलर्स ने खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स का कहना है कि इसमें लक्ष्य के रूप में 1275-1280 रुपये के स्तर देखने को मिलेंगे

Dealing Room Check: बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। बैंक निफ्टी 700 प्वाइंट से ज्यादा उछला। निफ्टी 21700 के ऊपर निकला। मिडकैप शेयरों में भी निचले स्तरों से जोरदार खरीदारी नजर आई। रिलायंस का शेयर नए शिखर पर पहुंचा। रिलायंस 20 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी। शेयर एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा। हिंडाल्को के अनुमान से अच्छे नतीजे आये। मुनाफा करीब 70 परसेंट बढ़ा। आय में 7 परसेंट का उछाल दिखाई दिया। मार्जिन भी अनुमान से बेहतर निकले। लेकिन सब्सिडियरी नोवालिस के ज्यादा कैपेक्स से शेयर 14 परसेंट फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। पेटीएम का शेयर नए निचले स्तरों पर पहुंच गया। मैक्वायरी ने शेयर का टारगेट करीब 60 परसेंट घटाकर 275 किया। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए इस स्टॉक में अपना दांव लगाया। डीलर्स ने मेट्रोपोलिस हेल्थ के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स का कहना है आज बड़े घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। इस शेयर में फरवरी सीरीज में नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी है। इसका ओपन इंटरेस्ट 9% बढ़ा है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 1730-1750 रुपये के लक्ष्य संभव हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें