फिलहाल सेंसेक्स 489.86 अंक या 0.69 प्रतिशत ऊपर 71,562.35 पर नजर आया। निफ्टी 118.80 अंक या 0.55 प्रतिशत ऊपर 21,734.80 पर कारोबार करता दिखाई दिया। आज निफ्टी में कोल इंडिया, यूपीएल, ब्रिटानिया,आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे। जबकि हिंडाल्को, ग्रासिम, एमएंडएम, भेल और सेल के स्टॉक्स गिरकर लाल निशान में नजर आ रहे हैं। एफएंडओ की बात करें तो एस्ट्रल, एस्कॉर्ट्स, आरती इंडस्ट्रीज, फर्स्ट सोर्स और भारत फोर्ज के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21800, 21900 और 22000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21700, 21600 और 21500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45300, 45500 और 45700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45200, 45000 और 44800 के स्तर पर नजर आये।
Sharekhan के जतिन गेडिया के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Marico Future : खरीदें - 527 रुपये, टारगेट - 540/550 रुपये, स्टॉपलॉस - 519 रुपये
Dr Lal Path Labs Future : खरीदें - 2476 रुपये, टारगेट - 2520/2550 रुपये, स्टॉपलॉस - 2450 रुपये
IndiaMart Future : बेचें - 2650 रुपये, टारगेट - 2590/2520 रुपये, स्टॉपलॉस - 2680 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने SBI पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि SBI की फरवरी की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 14 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 19/26 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 9.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)