Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने इन दो स्टॉक्स में कराई बंपर बाईंग, शॉर्ट टर्म मे मिलेगा जोरदार मुनाफा

AB CAPITAL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इस शेयर में खरीदारी करवाई है। उनका कहना है कि NBFCs में निचले स्तरों पर HNIs ने खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक जल्द ही ये शेयर 175-180 रुपये का लक्ष्य दिखा सकता है

Yatin Motaअपडेटेड Nov 20, 2023 पर 3:51 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने इन दो स्टॉक्स में कराई बंपर बाईंग, शॉर्ट टर्म मे मिलेगा जोरदार मुनाफा
NMDC पर दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने आज इस शेयर में BTST की रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय दी है

Dealing Room Check: बाजार में बेहद सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया। निफ्टी में सिर्फ 85 और निफ्टी बैंक में 275 अंकों का दायरा देखने को मिला। हालांकि मिडकैप में बढ़त जारी है। मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। बाजार में आज IT शेयरों में रफ्तार देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स करीब पौने एक परसेंट ऊपर दिखा। LTTS, PERSISTENT, MPHASIS, LTIMINDTREE करीब 1% ऊपर नजर आया। साथ ही कोफोर्ज, बिड़लासॉफ्ट में भी रौनक देखने को मिली। PLI स्कीम को मंजूरी से IT हार्डवेयर कंपनियों में तेजी देखने को मिली। ITI 6% से ज्यादा दौड़ा। वहीं डिक्सन, नेटवेब और सिरमा में भी 1 से 2 परसेंट की बढ़त देखने को मिली। ऑटो एंसिलरी शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई। टालब्रोस का शेयर 580 करोड़ के ग्लोबल ऑर्डर से 19 परसेंट चढ़ा। RK फोर्जिंग, राणे इंजन, गैब्रियल और ल्यूमैक्स टेक में भी 5 से 3 परसेंट की तेजी देखने को मिली। लेकिन टायर कंपनियों में मुनाफावसूली के चलते बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर 5% फिसला। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में एबी कैपिटल और एनएमडीसी के शेयर में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की सलाह दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से एबी कैपिटल के शेयरों में खरीदारी करवाई है। उनका कहना है कि निचले स्तरों पर NBFCs में HNIs ने खरीदारी की है। डीलर्स को लगता है कि जल्द ही ये शेयर 175-180 रुपये का लक्ष्य हासिल कर सकता है। इस शेयर में निचले स्तरों पर नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी है।

Apollo Tyres का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें