Dealing Room Check: सरकारी कंपनियों, कैपिटल गुड्स और ऑटो शेयरों में आज खरीदारी का मूड देखने को मिला। PSUs में BEL, HAL और NTPC 2% से ज्यादा ऊपर दिखाई दिया। वहीं फार्मा और FMCG शेयरों में आज हल्की मुनाफावसूली दिख रही है। 3% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद NTPC GREEN ENERGY ने रफ्तार पकड़ी। शेयर अब 13 परसेंट ऊपर नजर आया। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में लड़ाई तेज हुई। होंडा एक्टिवा ने 2 स्कूटर लॉन्च किए। उधर बुलिश रिपोर्ट के बाद ओला इलेक्टिक 18 परसेंट भागा। आज HDFC BANK, अदाणी पोर्ट, अदाणी एंटरप्राइजेज और रिलायंस में भी मजबूती देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज एक्साइड (EXIDE) और आईईएक्स (IEX) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एक्साइड (EXIDE) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने इसमें दिसंबर सीरीज फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 460-470 रुपये तक के पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज फार्मा सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आईईएक्स (IEX) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। HNIs की शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स की इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 173-175 तक के लक्ष्य दिये हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)