Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Indus Towers का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 52300, 52400 और 52500 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52000, 51900 और 51800 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 2:39 PM
Story continues below Advertisement
Indus Towers पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 350 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। कल के कंसोलिडेशन के बाद बाजार में आज भी कंसोलिडेशन नजर आ रहा है। एफएंडओ की बात करें तो ग्रैन्यूल्स इंडिया, गोदरेज प्रॉपर्टीज, संवर्धन मदरसन, यूपीएल, इप्का लैब्स, अपोलो टायर्स, बालकृषण इंडस्ट्रीज, नालको और हिंदुस्तान कॉपर के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि सीमेंस, एनटीपीसी, अंबुजा सीमेंटस, पॉलीकैब, बीईएल, वोडाफोन आइडिया, आईईएक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52300, 52400 और 52500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52000, 51900 और 51800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये


बैंक निफ्टी और निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के बाद बाजार दिखा सकता है अपसाईड मूव- Angel One के ओशो क्रिशन

Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Polycab Future : खरीदें - 7068 रुपये, टारगेट - 7250/7300 रुपये, स्टॉपलॉस - 7000 रुपये

Biocon Future : खरीदें - 355 रुपये, टारगेट - 385/390 रुपये, स्टॉपलॉस - 348 रुपये

Marico Future : खरीदें - 640 रुपये, टारगेट - 665/670 रुपये, स्टॉपलॉस - 628 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Indus Towers

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Indus Towers पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Indus Towers की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 350 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 14 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 24 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।