Dealing Room Check: - बाजार में फार्मा और PSUs में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसले। फार्मा शेयरों में लॉरस लैब 9% से ज्यादा फिसला। इसके साथ ही ग्रेन्यूल्स, ग्लेनमार्क और ल्यूपिन 6% तक फिसल गये। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, रियल्टी और सरकारी बैंक भी टूट गये। तीसरी तिमाही में बेहद कमजोर नतीजों के बाद दीपक नाइट्रेट 15 परसेंट टूटकर एक्सीडेंट ऑफ द डे बना। नतीजों के बाद मणप्पुरम फाइनेंस भी 10 परसेंट टूट गया। आज सुबह बिग स्टॉक्स में दोनों शेयरों का सटीक एनालिसिस किया गया था। मिडकैप, स्मॉलकैप में हाहाकार जारी रहा। दोनों इंडेक्स 3 से 4% टूट गये। रिकॉर्ड ऊंचाई से स्मॉलकैप 22 परसेंट से ज्यादा टूटकर बियर ग्रिप (BEAR GRIP) में आया। मिडकैप इंडेक्स भी हाई से 20 परसेंट टूट गया।
अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट, अदाणी पावर तीन से 5 परसेंट तक नीचे कारोबार करते हुए दिखे। अदाणी एंटरप्राइजेज इस हफ्ते 8 परसेंट टूट गया। इधर डीलर्स ने आज हिंडाल्को (HINDALCO) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI BANK) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज बैंकिंग शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI BANK) के शेयर में पोजीशनल खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 1280-1300 रुपये तक लक्ष्य दिख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)