Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 97 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 196 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो डेल्हीवरी, नालको, ग्लेमार्क फार्मा, कल्याण ज्वेलर्स, एचएफसीएल, ग्रैन्यूल्स इंडिया, दीपक नाइट्राइट, मणप्पुरम फाइनेंस, लॉरस लैब्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। मिडकैप पर नजर डालें तो कैस्ट्रॉल इंडिया, महानगर गैस, मोतीलाल ओसवाल, भेल के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22900, 23000 और 23100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22800, 22700 और 22600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49000, 49100 और 49500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48800, 48500 और 48000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Bharti Airtel Future : खरीदें - 1714 रुपये, टारगेट - 1780 रुपये, स्टॉपलॉस - 1680 रुपये
SBI Card Future : खरीदें - 857 रुपये, टारगेट - 900 रुपये, स्टॉपलॉस - 845 रुपये
Lupin Future : बेचें - 1943 रुपये, टारगेट - 1860 रुपये, स्टॉपलॉस - 1975 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Lupin पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Lupin की फरवरी की एक्सपायरी वाली 1920 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 39 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 60 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 28 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)