Midcap Mantra: - फिलहाल बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार गिरावट में कारोबार करते नजर आये। सेंसेक्स में 645 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में 245 प्वाइंट से ज्यादा की मंदी नजर आई। मिडकैप शेयरों की बात करें तो केमिकल में दीपक नाइट्राइट, थिरुमलाई, हिमाद्री केमिकल्स में 6 से 14 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। वहीं एनबीएफसी सेक्टर में मुथूट फाइनेंस, आईएफसीआई, रेप्को होम फाइनेंस और पेटीएम में 4 से 11 परसेंट की कमजोरी देखने को मिली। फार्मा में नैटको फार्मा, लॉरस लैब्स और मार्कसंस फार्मा के शेयर 7 से 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। जबकि रियल्टी सेक्टर के गोदरेज प्रॉपर्टीज, फिनिक्स मिल और ओबेरॉय रियल्टी में 3 परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया की निफ्टी पर राय
Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया ने कहा कि निफ्टी पर नजर डालें तो ये इंडेक्स पिछले एक महीने में नीचे गिरा है। ये 22800 के मार्क के नीचे भी फिसलता हुआ दिखा। इस लेवल के नीचे जाने से निफ्टी 22670 और 22600 के लेवल तक भी फिसल सकता है। पिछले 1-2 दिनों में हमने जो पुलबैक देखा था उसमें 23200 का स्ट्रॉन्ग रेजिस्टेंस उभर कर सामने आया है। ये 20 डे मूविंग एवरेज का रेजिस्टेंस था।
उन्होंने आगे कहा कि इसमें जो अपसाइड रेजिस्टेंस है वह बचा हुआ है और इसका 22800 के पास का सपोर्ट लेवल ब्रेक हो गया है। लिहाजा हमारा मानना है कि निफ्टी अब 22670 के लेवल तक फिसल सकता है।
Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया की बैंक निफ्टी पर राय
बैंक निफ्टी पर जतिन गेडिया ने कहा कि इसमें एक फ्रेश ब्रेकडाउन देखने को मिला है। बैंक निफ्टी में 48000 तक गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए बैंक निफ्टी और निफ्टी दोनों में हमारा निगेटिव नजरिया है। इसमें अगर इंट्राडे पुलबैक आता है तो इसे सेल करना चाहिए। दोनों इंडेक्सेस में मौजूदा लॉन्ग पोजीशन वालों को अपनी पोजीशन बदल कर शॉर्ट पोजीशन लेनी चाहिए।
Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया पसंदीदा स्टॉक्स
Container Corporation Future : बेचें - 673 रुपये, टारगेट - 640 रुपये, स्टॉपलॉस - 690 रुपये
LIC Housing Finance Future : बेचें - 533 रुपये, टारगेट - 515 रुपये, स्टॉपलॉस - 545 रुपये
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)