Get App

बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट बीच डीलर्स ने आज इन दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: Hindalco पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस मेटल कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 625-630 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

Yatin Motaअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 5:07 PM
बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट बीच डीलर्स ने आज इन दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर
ICICI Bank पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज इस बैंकिंग शेयर में घरेलू फंड्स की खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक पर 1280-1300 तक के लक्ष्य दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - बाजार में फार्मा और PSUs में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसले। फार्मा शेयरों में लॉरस लैब 9% से ज्यादा फिसला। इसके साथ ही ग्रेन्यूल्स, ग्लेनमार्क और ल्यूपिन 6% तक फिसल गये। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, रियल्टी और सरकारी बैंक भी टूट गये। तीसरी तिमाही में बेहद कमजोर नतीजों के बाद दीपक नाइट्रेट 15 परसेंट टूटकर एक्सीडेंट ऑफ द डे बना। नतीजों के बाद मणप्पुरम फाइनेंस भी 10 परसेंट टूट गया। आज सुबह बिग स्टॉक्स में दोनों शेयरों का सटीक एनालिसिस किया गया था। मिडकैप, स्मॉलकैप में हाहाकार जारी रहा। दोनों इंडेक्स 3 से 4% टूट गये। रिकॉर्ड ऊंचाई से स्मॉलकैप 22 परसेंट से ज्यादा टूटकर बियर ग्रिप (BEAR GRIP) में आया। मिडकैप इंडेक्स भी हाई से 20 परसेंट टूट गया।

अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट, अदाणी पावर तीन से 5 परसेंट तक नीचे कारोबार करते हुए दिखे। अदाणी एंटरप्राइजेज इस हफ्ते 8 परसेंट टूट गया। इधर डीलर्स ने आज हिंडाल्को (HINDALCO) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI BANK) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

HINDALCO

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने मेटल कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने हिंडाल्को (HINDALCO) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। डीलर्स के अनुसार कंपनी को नोवेलिस के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 625-630 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें