Dealing Room Check: - आज IT को छोड़ कर बाजार में सभी सेक्टरों में प्रेशर दिखाई दिया। सरकारी बैंक, मेटल, ऑटो शेयरों में बिकवाली नजर आई। ईरान पर इजरायली हमले ने सोने की चमक बढ़ी दी। MCX पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। इसके भाव 1 लाख के पार निकल गये। इधर इजरायल-ईरान तनाव से डिफेंस शेयरो में भी अच्छी खरीदारी नजर आई। ईरान-इजरायल टेंशन से क्रूड में उबाल आया। इसका भाव 74 डॉलर के करीब पहुंचने से, OMCs में तेज गिरावट आई। BPCL और HPCL तीन से चार परसेंट फिसले। वहीं GAIL, IGL और MGL पर भी दबाव नजर आया। क्रूड में उबाल से ONGC निफ्टी का टॉप गेनर्स में शामिल रहा। इसके साथ ही आयल इंडिया करीब 2% मजबूत हुआ। वहीं कच्चे तेल में तेजी से इंडिगो, एशियन पेंट्स, पिडिलाइट कमजोर हुए। जबकि ब्लॉक डील के बाद जुबिलेंट ग्रुप में खरीदारी दिखी। जुबिलेंट इंग्रेविया करीब 12% दौड़ गया। इधर डीलर्स ने आज आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) और मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
