Dealing Room Check: - बाजार को आज फार्मा शेयर सहारा देते हुए नजर आये। अरबिंदो फार्मा और ग्लेनमार्क 3% से ज्यादा चढ़े। सरकारी बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि ऑटो, FMCG दबाव बनाते हुए नजर आये। फार्मा के साथ ज्यादातर NBFCs में खरीदारी देखने को मिली। मणप्पुरम 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही M&M FINANCE, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में भी 2% तक की तेजी देखने को मिली। ZEN TECH में 20 परसेंट का लोअर सर्किट लगा। कंपनी के Q3 नतीजे कमजोर रहे। SENCO GOLD, AGS TRANSACT में भी 5-10 परसेंट की गिरावट रही। इधर डीलर्स ने आज पेटीएम (PAYTM) और इंटरग्लोब एविएशन (INTERGLOBE AVIATION) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने पेटीएम (PAYTM) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में HNIs की खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज एविएशन कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने इंटरग्लोब एविएशन (INTERGLOBE AVIATION) के शेयर में पोजीशनल खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक DIIs की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 4350-4400 रुपये तक लक्ष्य दिख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)