Top F&O Calls: बाजार फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 41 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 76 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो जायडस लाइफ, एमएंडएम फाइनेंशियल, बजाज फिनसर्व, सीजी पावर, अशोक लीलैंड, अल्केम लैब, मणप्पुरम फाइनेंस, ग्लेनमार्क फार्मा और अरबिंदो फार्मा के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ कोलगेट, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एलएंडटी टेक सर्विसेस, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, अदाणी एनर्जी, फिनिक्स मिल्स, पीबी फिनटेक, एमएंडएम और अदाणी ग्रीन के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22800, 22900 और 23000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22700, 22600 और 22500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49000, 49200 और 49500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49600, 49500 और 49200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
AshishBahety.com के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Sun Pharma Future : खरीदें - 1721 रुपये, टारगेट - 1740/1760 रुपये, स्टॉपलॉस - 1680 रुपये
Siemens Future : बेचें - 4855 रुपये, टारगेट - 4600 रुपये, स्टॉपलॉस - 4940 रुपये
Varun Beverages Future : बेचें - 479 रुपये, टारगेट - 460 रुपये, स्टॉपलॉस - 490 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Glenmark Pharma
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Glenmark Pharma पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Glenmark Pharma की फरवरी की एक्सपायरी वाली 1400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 28 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 40 से 45 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)