Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: ABFRL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 298-300 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है

अपडेटेड May 24, 2024 पर 5:02 PM
PFC पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 525-550 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने 23000 पार करके नया शिखर बनाया। बाजार में hdfc bank, L&T, Bharti Airtel और एक्सिस बैंक ने जोश भरा। बैंक निफ्टी में तेजी ज्यादा देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉल कैप आज OUTPERFORM करते नजर आये। डिफेंस शेयरों में जोरदार मजबूती नजर आई। HAL 6 परसेंट तेजी के साथ वायदा का दूसरा टॉप गेनर बना। BDL का शेयर stock split के बाद 12% से ज्यादा दौड़ा। मजगांव डॉक और BEL 3 से 4% चढ़े। बैटरी कंपनियों में धुआंधार तेजी नजर आई। अमारा राजा बैटरीज में 10 परसेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली। EXIDE में भी 4% का उछाल नजर आया। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भारती एयरटेल और आईओसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    ABFRL

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बिड़ला ग्रुप के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एबीएफआरएल (ABFRL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 298-300 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में नई खरीदारी हुई है। मई सीरीज में इसका ओपन इंटरेस्ट 7% बढ़ा है।


    Motilal Oswal के 2 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Bharat Forge का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

    PFC

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज पीएसयू सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने पीएफसी (PFC) के शेयर में पोजीशल खरीदारी की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 525-550 रुपये का लक्ष्य संभव है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने आज शेयर में खरीदारी की है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।