Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: ABFRL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 298-300 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड May 24, 2024 पर 5:02 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर
PFC पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 525-550 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है

Dealing Room Check: बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने 23000 पार करके नया शिखर बनाया। बाजार में hdfc bank, L&T, Bharti Airtel और एक्सिस बैंक ने जोश भरा। बैंक निफ्टी में तेजी ज्यादा देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉल कैप आज OUTPERFORM करते नजर आये। डिफेंस शेयरों में जोरदार मजबूती नजर आई। HAL 6 परसेंट तेजी के साथ वायदा का दूसरा टॉप गेनर बना। BDL का शेयर stock split के बाद 12% से ज्यादा दौड़ा। मजगांव डॉक और BEL 3 से 4% चढ़े। बैटरी कंपनियों में धुआंधार तेजी नजर आई। अमारा राजा बैटरीज में 10 परसेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली। EXIDE में भी 4% का उछाल नजर आया। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भारती एयरटेल और आईओसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बिड़ला ग्रुप के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एबीएफआरएल (ABFRL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 298-300 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में नई खरीदारी हुई है। मई सीरीज में इसका ओपन इंटरेस्ट 7% बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें