Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: AMBUJA CEMENT पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें BTST रणनीति अपनाना चाहिए। इस शेयर में 690-695 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 5:46 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर
MCX पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। इसमें 4400-4450 का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में शॉर्ट कवरिंग हुई है

Dealing Room Check: बाजार में आज जोरदार तेजी जारी रही। फेड के दरों पर फैसले से पहले बाजार में तेजी दिखी। निफ्टी, सेंसेक्स और मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। मिडकैप-स्मॉलकैप में जोश ज्यादा नजर आया। फार्मा शेयरों में आज अच्छी खरीदारी नजर आई। निफ्टी फार्मा इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा। ग्रेन्यूल्स 6% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही ग्लेनमार्क, टोरंट फार्मा और ल्यूपिन में भी 2 से 3% की तेजी रही। वहीं US में दरें घटने की उम्मीद में मेटल शेयरों में भी जोश देखने को मिला। M&M की पहली तिमाही के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। मुनाफा 5% घटा, मार्जिन में सुधार दिखा। अंबुजा सीमेंट के रिजल्ट मिले जुले रहे। मुनाफा 11% से ज्यादा घटा। लेकिन आय, मार्जिन में ज्यादा दबाव दिखा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज फेडरल बैंक और आरईसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने सीमेंट सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने अंबुजा सीमेंट (AMBUJA CEMENT) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और बेचने की राय दी है। डीलर्स को इसके शेयरों में 690-695 रुपये के लक्ष्य दिख रहे हैं। डीलर्स ने कहा कि आज अदाणी ग्रुप शेयरों में खरीदारी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें