Dealing Room Check: - तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में फिर बिकवाली हावी नजर आई। आगे ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट की सुस्त कमेंट्री से बाजार निराश हुआ। इससे शेयर 5% से ज्यादा गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। हालांकि कंपनी के Q3 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे थे। वहीं LTIM का शेयर भी रिजल्ट के बाद 2% फिसल गया। कमजोर नतीजों के बाद एक्सिस बैंक 13 महीने के निचले स्तरों पर लुढ़क गया। स्टॉक करीब 5% फिसला। बैंक के डिपॉजिट और लोन ग्रोथ करीब 15 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गये। इधर डीलर्स ने आज अरबिंदो फार्मा (AUROBINDO PHARMA) और बीईएल (BEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने अरबिंदो फार्मा (AUROBINDO PHARMA) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की इस शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने स्टॉक के लिए 1190-1200 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज डिफेंस सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने बीईएल (BEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की तरफ से डिफेंस शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 288-290 रुपये के लक्ष्य दिख सकते हैं। डीलर्स के अनुसार वायदा बाजार में शेयर में शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिली।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)