Motilal Oswal के 2 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, L&T Tech Services का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23200, 23300 और 23400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23100, 23000 और 22900 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 48800, 49000 और 49200 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48400, 48200 और 48000 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 3:01 PM
Story continues below Advertisement
L&T Tech Services पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा 5400 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 73 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 306 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो मैक्स हेल्थकेयर, चोला इनवेस्टमेंट, जेके सीमेंट, एक्सिस बैंक, वरुण बेवरेजेज, कोटक महिंद्रा बैंक, सीएएमएस, कल्याण ज्वेलर्स, इंफोसिस और पीबी फिनटेक के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि निफ्टी में बीपीसीएल, रिलायंस, पावर ग्रिड और बीईएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23200, 23300 और 23400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23100, 23000 और 22900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48800, 49000 और 49200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48400, 48200 और 48000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


बैंक निफ्टी अगर 48500 के ऊपर टिका तो अगले दो-तीन दिनों में इंडेक्स में होगी बाईंग, देखने मिल सकते हैं 49500 के लेवल

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Hindustan Aeronautics Future : खरीदें - 4067 रुपये, टारगेट - 4300 रुपये, स्टॉपलॉस - 3970 रुपये

IGL Future : खरीदें - 406 रुपये, टारगेट - 425 रुपये, स्टॉपलॉस - 400 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः L&T Tech Services

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने L&T Tech Services पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि L&T Tech Services की जनवरी की एक्सपायरी वाली 5400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 100.00 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 130 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 85 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।