Get App

Dealing Room Check: बाजार की तेजी में डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: BHARTI AIRTEL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 1390-1400 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 06, 2024 पर 11:58 PM
Dealing Room Check: बाजार की तेजी में डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर
AB CAPITAL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 235-245 रुपये की बढ़त देखने को मिल सकती है

Dealing Room Check: मोदी 3.0 की शपथ समारोह से पहले बाजार में दूसरे दिन मजबूती देखने को मिली। निफ्टी 22750 के करीब नजर आया। SBI, INFOSYS, L&T और RIL ने बाजार में जोश भरा। मिडकैप और स्मॉलकैप OUTPERFROM करते नजर आये। मोदी 3.0 में अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद में रियल्टी शेयरों का जलवा नजर आया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 5 परसेंट ऊपर चढ़ गया। लोढ़ा, बिग्रेड, DLF, शोभा जैसे दिग्गज 5 से 10 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करते दिखे। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने भी रफ्तार पकड़ी। सात हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के नए ऑर्डर मिलने से BHEL के शेयर में 10% का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कंपनी को मिर्जापुर थर्मल एनर्जी और अदाणी पावर से करीब साढे तीन-तीन हजार करोड़ के प्रोजेक्ट मिले। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भारती एयरटेल और एबी कैपिटल के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टेलीकॉम सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। इसमें बड़े FII निवेशकों ने खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में जून फ्यूचर्स 1390-1400 रुपये का लक्ष्य दिखना संभव है। आज शेयर में शॉर्ट कवरिंग हुई है। इसमें 10 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट दिखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें