L&T का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22900, 23000 और 23100 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22900, 22800 और 22700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 49800, 48900 और 50000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 49400, 49300 और 49000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jun 06, 2024 पर 1:13 PM
L&T पर NAV Investment के प्रशांत सावंत ने 3500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top F&O Calls:  आज सेंसेक्स में एसबीआई, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एलएंडटी, एचसीएल टेक और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि एचयूएल, एमएंडएम, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई, एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोल इंडिया, बीपीसीएल, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड और एलएंडटी के शेयर हरे निशान में नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो सेंचुरी टेक्सटाइल्स, हुडको, रिलायंस इंफ्रा, एनबीसीसी, अमारा राजा बैटरी, ईआईएल के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि राजेश एक्सपोर्ट्स, जुबिलेंट फूड, क्रिसिल, डिवीज लैब, डॉ लाल पैथ लैब और अजंता फार्मा के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। इस बीच आज NAV Investment के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22900, 23000 और 23100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22900, 22800 और 22700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49800, 48900 और 50000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49400, 49300 और 49000 के स्तर पर नजर आये।


    चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

    Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Bank of Baroda Future : खरीदें - 271 रुपये, टारगेट - 288/290 रुपये, स्टॉपलॉस - 264 रुपये

    ITC Future : खरीदें - 435 रुपये, टारगेट - 450 रुपये, स्टॉपलॉस - 425 रुपये

    Cummins Future : खरीदें - 3535 रुपये, टारगेट - 3675 रुपये, स्टॉपलॉस - 3475 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः L&T

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने L&T पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि L&T की जून की एक्सपायरी वाली 3500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 94 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 140/165 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।