Dealing Room Check: बाजार में आज सीमित दायरे में कारोबार नजर आया। हल्की नरमी के साथ निफ्टी 22200 के करीब टिका रहा। मिडकैप और स्मॉल कैप शेयर OUT PERFORM कर रहे हैं। INDEX VIX में फिर तेजी आई। कमजोर बाजार में सरकारी बैंक और सरकारी कंपनियों में रौनक देखने को मिली। सरकारी बैंकों में केनरा बैंक करीब 4% उछला। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया में भी रौनक देखने को मिली। PFC ने अच्छे नतीजे पेश किये। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18 परसेंट बढ़ा। कंपनी की आय में दिखा 20 परसेंट का उछाल देखने को मिला। एसेट क्वालिटी भी सुधरी। उधर ग्रैन्यूल्स के नतीजे मिलेजुले रहे। कंपनी की आय घटी। मुनाफा बढ़ा। मार्जिन में भी करीब 2 परसेंट का उछाल दिखा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भारती एयरटेल और आईओसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 1325-1330 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक FIIs ने शेयर में खरीदारी की है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज फाइनेंस सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आईओसी (IOC) के शेयर में पोजीशनल खरीदारी की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 170-175 रुपये का पोजीशनल लक्ष्य संभव है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में आज नई खरीदारी हुई है। HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। इसमें 11 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)