Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: BHARTI AIRTEL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 1325-1330 रुपये तक उछाल आने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड May 15, 2024 पर 4:52 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर
IOC पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 170-175 रुपये का पोजीशनल लक्ष्य दिख सकता है

Dealing Room Check: बाजार में आज सीमित दायरे में कारोबार नजर आया। हल्की नरमी के साथ निफ्टी 22200 के करीब टिका रहा। मिडकैप और स्मॉल कैप शेयर OUT PERFORM कर रहे हैं। INDEX VIX में फिर तेजी आई। कमजोर बाजार में सरकारी बैंक और सरकारी कंपनियों में रौनक देखने को मिली। सरकारी बैंकों में केनरा बैंक करीब 4% उछला। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया में भी रौनक देखने को मिली। PFC ने अच्छे नतीजे पेश किये। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18 परसेंट बढ़ा। कंपनी की आय में दिखा 20 परसेंट का उछाल देखने को मिला। एसेट क्वालिटी भी सुधरी। उधर ग्रैन्यूल्स के नतीजे मिलेजुले रहे। कंपनी की आय घटी। मुनाफा बढ़ा। मार्जिन में भी करीब 2 परसेंट का उछाल दिखा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भारती एयरटेल और आईओसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 1325-1330 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक FIIs ने शेयर में खरीदारी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें