Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: BHARTI AIRTEL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 1450-1470 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 11, 2024 पर 4:44 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर
UPL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 575-590 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

Dealing Room Check: मोदी 3.0 में रिफॉर्म जारी रहने की उम्मीद से बाजार जोश में नजर आया। निफ्टी और बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में जोरदार तेजी नजर आई। डर के इंडेक्स India Vix में 9% से ज्यादा की गिरावट नजर आई। मोदी 3.O में ऑयल सेक्टर में बड़े रिफॉर्म की तेयारी की जा रही है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने पद संभालते ही कहा पेट्रोल डीजल को GST के दायरे में लाने की कोशिश होगी। लेकिन BPCL के विनिवेश का इरादा नहीं है। अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय वापस मिलने से रेल शेयरों में जोरदार रफ्तार रही। IRCTC में 5% का उछाल दिखा। इसके साथ ही IRCON, कॉनकॉर, रेलटेल में भी दौड़े। ONGC पर जेफरीज की बुलिश राय रही। ब्रोकरेज ने कहा रिफॉर्म से मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। FY25 की तीसरी तिमाही में KG बेसिन से प्रोडक्शन बढ़ने का भी कंपनी को फायदा मिलेगा। शेयर में 5% से ज्यादा का उछाल दिखाई दिया। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भारती एयरटेल और एचपीसीएल के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टेलीकॉम सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने भारतीय एयरटेल (BHARTI AIRTEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। आज इस शेयर में बड़े FII निवेशकों ने खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में जल्द ही 1450-1470 रुपये का लक्ष्य दिखना संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें