Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: BIOCON पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें BTST रणनीति अपनाना चाहिए। इस शेयर में 375-380 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं

अपडेटेड Jul 26, 2024 पर 11:41 PM
TVS MOTORS पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक इस ऑटो स्टॉक में 2600-2650 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स के मुताबिक शेयर में अगस्त सीरीज में नई खरीदारी हुई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: अगस्त सीरीज की शुरुआत तेजी के साथ हुई। करीब 400 प्वाइंट चढ़कर निफ्टी 24800 के पार पहुंचा। मिडकैप और स्मॉल कैप ने भी आज OUT PERFORM किया। बैंक निफ्टी ने भी अपनी रफ्तार दिखाई। मेटल, IT और ऑटो शेयरों में तूफानी तेजी नजर आई। तीनों सेक्टर इंडेक्स 2 से 3% तक चढ़े। मेटल शेयरों में NMDC, SAIL, JSPL, टाटा स्टील और वेदांता के शेयर 3% से ज्यादा चढ़े। वहीं ऑटो शेयरों में अशोक लेलैंड 6% से ज्यादा उछला। MHASIS में जोरदार तेजी आई। शेयर 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं रिजल्ट के बाद टेक महिंद्रा भी हरे निशान में लौटा। इंडस टावर की शेयर बायबैक की तैयारी से शेयर में 3% से ज्यादा का उछाल दिखा। भारती एयरटेल भी 4% दौड़ा। वोडाफोन आइडिया में भी रौनक नजर आई। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज फेडरल बैंक और आरईसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    BIOCON

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने बायोकॉन (BIOCON) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और बेचने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स इसके शेयरों में 375-380 रुपये के लक्ष्य दिख रहे हैं।


    Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Apollo Hospitals का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    TVS MOTORS

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज ऑटो सेक्टर के दिग्गज शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने टीवीएस मोटर्स (TVS MOTORS) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में ऊपर की तरफ 2600-2650 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स का कहना है कि इसमें अगस्त सीरीज में नई खरीदारी हुई है। इसका OI भी 11% बढ़ा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।