Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: BIOCON पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें BTST रणनीति अपनाना चाहिए। इस शेयर में 375-380 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Jul 26, 2024 पर 11:41 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर
TVS MOTORS पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक इस ऑटो स्टॉक में 2600-2650 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स के मुताबिक शेयर में अगस्त सीरीज में नई खरीदारी हुई है

Dealing Room Check: अगस्त सीरीज की शुरुआत तेजी के साथ हुई। करीब 400 प्वाइंट चढ़कर निफ्टी 24800 के पार पहुंचा। मिडकैप और स्मॉल कैप ने भी आज OUT PERFORM किया। बैंक निफ्टी ने भी अपनी रफ्तार दिखाई। मेटल, IT और ऑटो शेयरों में तूफानी तेजी नजर आई। तीनों सेक्टर इंडेक्स 2 से 3% तक चढ़े। मेटल शेयरों में NMDC, SAIL, JSPL, टाटा स्टील और वेदांता के शेयर 3% से ज्यादा चढ़े। वहीं ऑटो शेयरों में अशोक लेलैंड 6% से ज्यादा उछला। MHASIS में जोरदार तेजी आई। शेयर 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं रिजल्ट के बाद टेक महिंद्रा भी हरे निशान में लौटा। इंडस टावर की शेयर बायबैक की तैयारी से शेयर में 3% से ज्यादा का उछाल दिखा। भारती एयरटेल भी 4% दौड़ा। वोडाफोन आइडिया में भी रौनक नजर आई। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज फेडरल बैंक और आरईसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने बायोकॉन (BIOCON) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और बेचने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स इसके शेयरों में 375-380 रुपये के लक्ष्य दिख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें