Dealing Room Check: बैंक निफ्टी फुल रफ्तार में नजर आया। करीब 1100 अंकों की तेजी के साथ बैंक निफ्टी नए शिखर के पार निकला। करीब 200 प्वाइंट की तेजी के साथ निफ्टी भी 22600 के पार पहुंचा। ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank ने दम भरा। india vix भी 12 परसेंट उछला। बाजार में आज बैंकों में कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिला। अच्छे नतीजों से ICICI बैंक 4.5% चढ़ा। पहली बार इसकी मार्केटकैप 8 लाख करोड़ के पार निकली। चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 17% तो ब्याज से कमाई 8% बढ़ी। वही रिजल्ट के बाद IDFC FIRST बैंक 4% फिसला। रेगुलेटरी फीस पर SEBI के ऑर्डर से BSE का शेयर ACCIDENT OF THE DAY बना। ये शेयर 12% से ज्यादा गिरा। MCX पर भी दबाव दिखा। वहीं बाजार को अपोलो हॉस्पिटल की डील पसंद नहीं आई और ये शेयर 5% गिरा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज पेट्रोनेट में बिकवाली और टाटा पावर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने रियल सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने कैन फिन होम्स (CAN FIN HOME) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर गिर कर 720-725 रुपये तक जाने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक इसमें मई सीरीज में नए शॉर्ट बने हैं। इसका ओपन इंटरेस्ट 4% बढ़ा है। HNIs ने नतीजों से पहले शेयर में बिकवाली की है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज ऑटो सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने एमएंडएम (M&M) के शेयर में वर्तमान स्तरों पर खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स की इसमें BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 2100-2125 रुपये तक का उछाल संभव है। डीलर्स के मुताबिक इसमें मई सीरीज में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 6% बढ़ा है। वहीं घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)