Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: CAN FIN HOME पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर 720-725 रुपये तक गिरने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 4:27 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर
M&M पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 2100-2125 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है

Dealing Room Check: बैंक निफ्टी फुल रफ्तार में नजर आया। करीब 1100 अंकों की तेजी के साथ बैंक निफ्टी नए शिखर के पार निकला। करीब 200 प्वाइंट की तेजी के साथ निफ्टी भी 22600 के पार पहुंचा। ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank ने दम भरा। india vix भी 12 परसेंट उछला। बाजार में आज बैंकों में कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिला। अच्छे नतीजों से ICICI बैंक 4.5% चढ़ा। पहली बार इसकी मार्केटकैप 8 लाख करोड़ के पार निकली। चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 17% तो ब्याज से कमाई 8% बढ़ी। वही रिजल्ट के बाद IDFC FIRST बैंक 4% फिसला। रेगुलेटरी फीस पर SEBI के ऑर्डर से BSE का शेयर ACCIDENT OF THE DAY बना। ये शेयर 12% से ज्यादा गिरा। MCX पर भी दबाव दिखा। वहीं बाजार को अपोलो हॉस्पिटल की डील पसंद नहीं आई और ये शेयर 5% गिरा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज पेट्रोनेट में बिकवाली और टाटा पावर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने रियल सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने कैन फिन होम्स (CAN FIN HOME) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर गिर कर 720-725 रुपये तक जाने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक इसमें मई सीरीज में नए शॉर्ट बने हैं। इसका ओपन इंटरेस्ट 4% बढ़ा है। HNIs ने नतीजों से पहले शेयर में बिकवाली की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें