डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज पावर और गैस सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: CESC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस पावर सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 192-195 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 4:40 PM
IGL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक F&O सेगमेंट में ताजा खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 418-420 रुपये तक के पोजीशनल लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: - आज IT शेयरों की जोरदार पिटाई देखने को मिली। रिकवरी के बावजूद IT इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट नीचे नजर आया। PERSISTENT का शेयर 4% गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही ऑरेकल, सायंट और बिड़लासॉफ्ट भी 3% गिर गये। रियल्टी और ऑटो में भी कमजोरी देखने को मिली। लेकिन फार्मा और कैपिटल गुड्स में हल्की खरीदारी नजर आई। वहीं Eli Lilly से डायबिटीज की दवा का पोर्टफोलियो खरीदने से ल्यूपिन जोश में नजर आया। कंपनी का शेयर करीब 2 परसेंट ऊपर चढ़ गया। इधर डीलर्स ने आज सीईएससी (CESC) और आईजीएल (IGL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

CESC

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पावर सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सीईएससी (CESC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की पावर शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स की स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 192-195 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स के अनुसार शेयरों में ताजा खरीदारी हुई है और इसका OI 7% बढ़ा है।


Venus Remedies के शेयरों में आया 3% का उछाल, जानें क्यों उछला ये फार्मा शेयर

IGL

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज गैस सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आईजीएल (IGL) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 418-420 रुपये तक के पोजीशनल लक्ष्य दिये हैं। डीलर्स का कहना है कि F&O सेगमेंट में ताजा खरीदारी हुई है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।