Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज पावर और गैस सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: CESC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस पावर सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 192-195 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं

Yatin Motaअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 4:40 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज पावर और गैस सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
IGL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक F&O सेगमेंट में ताजा खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 418-420 रुपये तक के पोजीशनल लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: - आज IT शेयरों की जोरदार पिटाई देखने को मिली। रिकवरी के बावजूद IT इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट नीचे नजर आया। PERSISTENT का शेयर 4% गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही ऑरेकल, सायंट और बिड़लासॉफ्ट भी 3% गिर गये। रियल्टी और ऑटो में भी कमजोरी देखने को मिली। लेकिन फार्मा और कैपिटल गुड्स में हल्की खरीदारी नजर आई। वहीं Eli Lilly से डायबिटीज की दवा का पोर्टफोलियो खरीदने से ल्यूपिन जोश में नजर आया। कंपनी का शेयर करीब 2 परसेंट ऊपर चढ़ गया। इधर डीलर्स ने आज सीईएससी (CESC) और आईजीएल (IGL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

CESC

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पावर सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सीईएससी (CESC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की पावर शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स की स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 192-195 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स के अनुसार शेयरों में ताजा खरीदारी हुई है और इसका OI 7% बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें