Dealing Room Check: नए शिखर के साथ बाजार ने EXIT पोल को सलामी दी। निफ्टी, बैंक निफ्टी, मिडकैप और स्मॉल कैप सभी नई ऊंचाई पर पहुंचे। डर का INDEX, INDIA VIX 16% से ज्यादा गिरा। एग्जिट पोल में तीसरी बार फिर मोदी सरकार बनने की आहट दिखने को वजह से आज बाजार में जोरदार तेजी नजर आई। तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी की उम्मीद से सरकारी कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। बैंक, पावर, डिफेंस, OMCs और रेलवे शेयरों में जमकर खरीदारी नजर आई। REC, PFC और बैंक ऑफ बड़ौदा में 11% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। वहीं गेल और पावरग्रिड में 10% की रफ्तार भी दिखाई दी। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज गेल और ओएनजीसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक गेल में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने गेल (GAIL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स मुताबिक PSU शेयरों में तेजी जारी रहेगी। आज इसमें लॉन्ग सौदे बने हैं। इसमें OI में 63 लाख शेयर जुड़े। वहीं सरकार का आगे एनर्जी सेक्टर पर फोकस रहेगा।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने ओएनजीसी (ONGC ) के शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। इसके OI में 4.2% का उछाल देखने को मिला। एनर्जी शेयरों पर नई सरकार का खास फोकस होगा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)