Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल नई ऊंचाई के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में आयशर मोटर्स, इप्का लैब्स, इंडस टावर्स, जुबिलेंट फूड्स और एलटीआईमाइंडट्री के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं सिंजीन, क्रॉम्प्टन, एमएंडएम, गोदरेज प्रॉपर्टीज और इंडियन होटल्स के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा आरईसी, पीएफसी, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और बैंक ऑफ बड़ौदा में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि केनरा बैंक, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, कॉनकोर, रैमको सीमेंट्स और ओएनजीसी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23000, 23200 और 23500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23100, 23000 और 22900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50000, 50500 और 51000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50500, 50000 और 49500 के स्तर पर नजर आये।
NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Hindustan Copper Future : खरीदें - 376 रुपये, टारगेट - 390 रुपये, स्टॉपलॉस - 363 रुपये
Can Fin Homes Future : खरीदें - 758 रुपये, टारगेट - 770/780 रुपये, स्टॉपलॉस - 735 रुपये
Chambal Fertilizers Future : खरीदें - 412 रुपये, टारगेट - 420/425 रुपये, स्टॉपलॉस - 400 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः ICICI Bank
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने ICICI Bank पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि ICICI Bank की जून की एक्सपायरी वाली 1170 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 25 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 32/35 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 18 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)