Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, पीएसयू सेक्टर से दोनों शेयरों पर लगाया दांव

Dealing Room Check: GAIL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स मुताबिक PSU शेयरों में तेजी जारी रहेगी। आज इसमें लॉन्ग सौदे बने हैं। वहीं सरकार का आगे एनर्जी सेक्टर पर फोकस बना रहेगा

Yatin Motaअपडेटेड Jun 03, 2024 पर 5:00 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, पीएसयू सेक्टर से दोनों शेयरों पर लगाया दांव
ONGC पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है

Dealing Room Check: नए शिखर के साथ बाजार ने EXIT पोल को सलामी दी। निफ्टी, बैंक निफ्टी, मिडकैप और स्मॉल कैप सभी नई ऊंचाई पर पहुंचे। डर का INDEX, INDIA VIX 16% से ज्यादा गिरा। एग्जिट पोल में तीसरी बार फिर मोदी सरकार बनने की आहट दिखने को वजह से आज बाजार में जोरदार तेजी नजर आई। तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी की उम्मीद से सरकारी कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। बैंक, पावर, डिफेंस, OMCs और रेलवे शेयरों में जमकर खरीदारी नजर आई। REC, PFC और बैंक ऑफ बड़ौदा में 11% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। वहीं गेल और पावरग्रिड में 10% की रफ्तार भी दिखाई दी। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज गेल और ओएनजीसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक गेल में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने गेल (GAIL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स मुताबिक PSU शेयरों में तेजी जारी रहेगी। आज इसमें लॉन्ग सौदे बने हैं। इसमें OI में 63 लाख शेयर जुड़े। वहीं सरकार का आगे एनर्जी सेक्टर पर फोकस रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें