Dealing Room Check: - टैरिफ छूट से फार्मा शेयरों की सेहत तंदरुस्त हुई। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 2 परसेंट की तेजी नजर आई। हालांकि ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हुई। अरबिंदो फार्मा, ल्यूपिन, डॉ. रेड्डीज 2 से 3 परसेंट तक उछले। ट्रंप टैरिफ से अमेरिका में मंदी की आशंका और डॉलर में कमजोरी से IT सेक्टर में बड़ी बिकवाली देखने को मिली। IT इंडेक्स साढ़े 4 परसेंट नीचे गिर गया। परसिस्टेंट में 10 परसेंट की गिरावट नजर आई। एमफैसिस और कोफोर्ज भी 5 से 7 परसेंट तक फिसल गये। क्रेडिट पॉलिसी से पहले PSU बैंकों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सरकारी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने इन शेयरों में जोश भरा। बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक के शेयर 5 परसेंट तक ऊपर कारोबार करते दिखाई दिये। इधर डीलर्स ने आज आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) और जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airports) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फैशन सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि HNIs की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 270-272 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज इंफ्रा सेक्टर की कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airports) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि शेयर में FIIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इसमें पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 85-88 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)