Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक इंफ्रा स्टॉक और इस शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: ABFRL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 270-272 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 4:27 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक इंफ्रा स्टॉक और इस शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
GMR Airports पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि आज शेयर में FIIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 85-88 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Dealing Room Check: - टैरिफ छूट से फार्मा शेयरों की सेहत तंदरुस्त हुई। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 2 परसेंट की तेजी नजर आई। हालांकि ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हुई। अरबिंदो फार्मा, ल्यूपिन, डॉ. रेड्डीज 2 से 3 परसेंट तक उछले। ट्रंप टैरिफ से अमेरिका में मंदी की आशंका और डॉलर में कमजोरी से IT सेक्टर में बड़ी बिकवाली देखने को मिली। IT इंडेक्स साढ़े 4 परसेंट नीचे गिर गया। परसिस्टेंट में 10 परसेंट की गिरावट नजर आई। एमफैसिस और कोफोर्ज भी 5 से 7 परसेंट तक फिसल गये। क्रेडिट पॉलिसी से पहले PSU बैंकों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सरकारी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने इन शेयरों में जोश भरा। बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक के शेयर 5 परसेंट तक ऊपर कारोबार करते दिखाई दिये। इधर डीलर्स ने आज आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) और जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airports) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

ABFRL

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फैशन सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि HNIs की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 270-272 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें