Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: GMR INFRA पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 84-86रुपये का उछाल दिखने की उम्मीद है

अपडेटेड Jun 05, 2024 पर 5:09 PM
GAIL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 200-210 रुपये की बढ़त देखने को मिल सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: चंद्रबाबू नायडू का बयान के बाद बाजार की चाल बदली। बाजार शुरुआती गिरावट से उबरा। सेंसेक्स और निफ्टी में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी नजर आई। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स भी 3 से 4% ऊपर चढ़ गये।, डर का इंडेक्स INDIA VIX 29% फिसल गया। आदित्य बिड़ला ग्रुप शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। आदित्य बिड़ला फैशन 13 परसेंट ऊपर चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। हिंडाल्को नीचे से 10 परसेंट सुधरा। वहीं वोडाफोन 12 परसेंट दौड़ा। दूसरे दिन भी FMCG शेयरों की फर्राटा रफ्तार जारी रही। NIFTY FMCG INDEX करीब 4.5% ऊपर चढ़ गया। गोदरेज कंज्यूमर 7% चढ़ा। इसके साथ ही HUL, डाबर UNITED SPIRITS, मैरिको और डाबर भी 5-6% चढ़े। ऑटो, फार्मा और मेटल शेयरों में भी जोरदार रफ्तार दिखी। तीनों सेक्टर इंडेक्स 3 से 4 % चढ़े। ऑटो शेयरों में M&M, अशोक लेलैंड, TVS मोटर और हीरो मोटो 5 से 6% चढ़े। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज जीएमआर इंफ्रा और गेल के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    GMR INFRA

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इंफ्रा सेक्टर की जीएमआर इंफ्रा में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने जीएमआर इंफ्रा (GMR INFRA) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 84-86 रुपये का लक्ष्य दिखना संभव है। आज घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है।


    Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Biocon का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    GAIL

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज पीएसयू सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने गेल (GAIL) के शेयर में पोजीशल खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में निचले स्तरों पर खरीदारी की है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 200-210 रुपये तक के लेवल संभव है। नेचुरल गैस को GST के दायरे में शामिल करने की उम्मीद है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।