Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: GNFC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर 700-705 रुपये तक चढ़ने की उम्मीद है

अपडेटेड Apr 23, 2024 पर 4:55 PM
AUROBINDO PHARMA पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 1325-1350 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शानदार नतीजे के बाद ब्रोकेरज बुलिश हुए। जेफरीज ने स्टॉक पर 3,380 रुपये के टारगेट दिये। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस की एक ब्रांच में 150 करोड़ रुपये के फ्रॉड से कंपनी का शेयर 5% फिसला। ये वायदा का टॉप लूजर बना। हालांकि निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली। कंपनी ने आज आने वाले नतीजे टाले। अब कंपनी के नतीजे 30 मई को आएंगे। आदित्य बिड़ला ग्रुप शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। FPO की कामयाबी से 10% से ज्यादा चढ़कर वोडाफोन वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं ABFRL भी 10% दौड़ा। AB CAPITAL में भी करीब 8% की तेजी देखने को मिली। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज जीएनएफसी और अरबिंदो फार्मा के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    GNFC

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने केमिकल सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने जीएनएफसी (GNFC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर चढ़ कर 700-705 रुपये तक जाने की उम्मीद है। आज केमिकल शेयरों में खरीदारी होती हुई दिखी है।


    Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, AU Small Finance Bank का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

    AUROBINDO PHARMA

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज फार्मा सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने अरबिंदो फार्मा (AUROBINDO PHARMA) के शेयर में वर्तमान स्तरों पर पोजीशनल खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 1150-1180 रुपये का उछाल संभव है। डीलर्स के मुताबिक आज घरेलू फंड्स ने इस शेयर में खरीदारी की है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।