सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में मुथूट फाइनेंस, एबोट, संवर्धन मदरसन, एल्केम लैब, ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एमएंडएम फाइनेंशियल, ओरैकल फाइनेंशियल, एबीबी इंडिया, सन फार्मा और मेट्रोपोलिस हेल्थ के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा आदित्य बिड़ला कैपिटल, ओबेरॉय रियल्टी, भारती एयरटेल, एमसीएक्स और एचसीएल टेक में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि वोडाफोन आइडिया, ग्रासिम, नवीन फ्लोरीन, आरती इंडस्ट्रीज और डीएलएफ के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22400, 22500 और 22600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22400, 22130 और 22200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48000, 48200 और 48500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48000, 47900 और 47800 के स्तर पर नजर आये।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Muthoot Finance Future : बेचें - 1594 रुपये, टारगेट - 1520 रुपये, स्टॉपलॉस - 1630 रुपये
Oberoi Realty 1500 Call : खरीदें - 58 रुपये, टारगेट - 80/85 रुपये, स्टॉपलॉस - 40 रुपये
Laurus Labs Future : खरीदें - 432 रुपये, टारगेट - 470/480 रुपये, स्टॉपलॉस - 410 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने AU Small Finance Bank पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि AU Small Finance Bank की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 620 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 23 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 29/33/36 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)