Dealing Room Check: रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद ऊपरी स्तरों से बाजार हुआ थोड़ा नरम हुआ। HDFC बैंक की कमजोरी ने बैंक निफ्टी पर दबाव बनाया। हालांकि मिडकैप की पार्टी जारी रही। बाजार में IT का जलवा देखने को मिला। कोफोज, परसिस्टेंट, HCL टेक 3-3 परसेंट तक ऊपर चढ़ गया। दिग्गज TCS, इंफोसिस में भी खरीदारी रही। फार्मा शेयरों की सेहत में आज जोरदार सुधार नजर आया। कोटक के डबल अपग्रेड से ल्यूपिन 7 परसेंट की तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। ASTRAZENECA भी 11 परसेंट ऊपर चढ़ गया। लॉरस लैब, जायडस, सनफार्मा में भी रौनक नजर आई। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज एबीएफआरएल और ओएनजीसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एचडीएफसी समूह के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में शॉर्ट कवरिंग हुई है। FIIs ने शेयर में खरीदारी की है। इस शेयर में 4300-4325 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज फार्मा सेक्टर के दिग्गज शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने ग्रैन्यूल्स इंडिया (Granules India) के शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स की पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में नई खरीदारी हुई है और ओपन इंटरेस्ट 10% बढ़ा है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 530-535 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)