डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक पीएसयू स्टॉक और इस डिफेंस शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Hudco पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 215-218 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक मिडकैब एनबीएफसी स्टॉक्स में आज खरीदारी हुई है

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
BEL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि आज शेयर में DIIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 290-300 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Dealing Room Check: - आज RBI का बूस्टर भी बाजार में जोश नहीं भर पाया। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22400 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी 250 प्वाइंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिला। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में निचले स्तरों से रिकवरी नजर आई। IT शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसला। इसके साथ ही सरकारी बैंक, मेटल और फार्मा भी डेढ़ परसेंट तक गिर गये। वहीं FMCG और ऑटो शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिखाई दी। गोदरेज कंज्यूमर और नेस्ले 3% से ज्यादा चढ़े। गोल्ड लोन को लेकर RBI के नए फेमवर्क से पहले गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनियों में गिरावट दिखाई दी। इधर डीलर्स ने आज हुडको (Hudco) और बीईएल (BEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

HUDCO

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पीएसूय सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने हुडको (HUDCO) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि HNI की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक मिडकैब एनबीएफसी स्टॉक्स में आज खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 215-218 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है।


Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, HPCL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

BEL

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज डिफेंस सेक्टर की कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने बीईएल (BEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि शेयर में DIIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने कहा कि इस स्टॉक में लोअर लेवल्स से खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 290-300 रुपये के पोजीशनल टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।