Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 132 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 377 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो मैक्स हेल्थकेयर, एनबीसीसी, नेस्ले इंडिया, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचपीसीएल, कोलगेट, मैरिको, हीरो मोटोकॉर्प और के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि मुथूट फाइनेंस, फिनिक्स मिल्स, बायोकॉन, अरबिंदो फार्मा, ग्लेनमार्क फार्मा, विप्रो, पीबी फिनटेक, इंफो एज और कोफोर्ज के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22400, 22500 और 22600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22300, 22200 और 22100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51400, 51500 और 51800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51000, 49800 और 49500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Interglobe Aviation Future : खरीदें - 5246 रुपये, टारगेट - 5350/5400 रुपये, स्टॉपलॉस - 5190 रुपये
HDFC Life Future : खरीदें - 690 रुपये, टारगेट - 715/720 रुपये, स्टॉपलॉस - 675 रुपये
Marico Future : खरीदें - 694 रुपये, टारगेट - 720 रुपये, स्टॉपलॉस - 680 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने HPCL पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि HPCL की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 380 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 15.15 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 22 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 11.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)