Dealing Room Check: - आज RBI का बूस्टर भी बाजार में जोश नहीं भर पाया। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22400 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी 250 प्वाइंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिला। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में निचले स्तरों से रिकवरी नजर आई। IT शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसला। इसके साथ ही सरकारी बैंक, मेटल और फार्मा भी डेढ़ परसेंट तक गिर गये। वहीं FMCG और ऑटो शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिखाई दी। गोदरेज कंज्यूमर और नेस्ले 3% से ज्यादा चढ़े। गोल्ड लोन को लेकर RBI के नए फेमवर्क से पहले गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनियों में गिरावट दिखाई दी। इधर डीलर्स ने आज हुडको (Hudco) और बीईएल (BEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
