Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: INDIA MART पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 2650-2670 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 6:15 PM
SAMVARDHANA MOTHERSON पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 185-186 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकता है

Dealing Room Check: बाजार में आज रियल्टी शेयरों में सबसे तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। इंडेक्स 3% फिसला। सरकारी कंपनियों का इंडेक्स भी करीब डेढ़ परसेंट नीचे फिसल गया। इसके साथ ही ऑटो और FMCG शेयरों में भी गिरावट नजर आई। इंडस टावर में Vodafone PLC ने 22% हिस्सेदारी बेची। ये सौदा 18,811 करोड़ रुपये में हुआ। वोडाफोन PLC ने कहा इस रकम का इस्तेमाल कर्ज भुगतान में करेंगे। भारती ग्रुप ने कहा कि उन्होंने इंडस टावर में 1% हिस्सा खरीदा है। ग्लैंड फार्मा में 6.24% इक्विटी का 1820 करोड़ रुपये में सौदा हुआ। 22 जून की GST काउंसिल की बैठक से पहले फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिली।चंबल फर्टिलाइजर 8% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही कोरोमंडल, RCF, FACT में भी 4 से 9% का उछाल नजर आया। GST से फर्टिलाइजर को बाहर करने पर चर्चा किये जाने की संभावना से स्टॉक्स उछल गये। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज इंडिया मार्ट और संवर्धन मदरसन के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

INDIA MART

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ई-कॉमर्स सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने इंडिया मार्ट (INDIA MART) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। आज इस शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 5% बढ़ा है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में जल्द ही 2650-2670 रुपये का लक्ष्य दिखना संभव है।


दो एक्सपर्ट ने सिर्फ 1 दिन में कमाया 3% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

SAMVARDHANA MOTHERSON

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज ऑटोमोटिव सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने संवर्धन मदरसन (SAMVARDHANA MOTHERSON) के शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में नई खरीदारी का ओपन इंटरेस्ट 6.5% बढ़ा है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में FIIs द्वारा खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 185-186 रुपये के लक्ष्य दिखने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।